सरायख्वाजा, जौनपुर। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने 24 से 26 मार्च तक निकलने वाली तीन दिवसीय साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर परिसर से रवाना किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह यात्रा नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ अनुराग मिश्र के संयोजक तत्व में शुरू हुई।
Jaunpur Samachar : जिला कारागार का जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
साइकिल यात्रा पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद दिए गए गांव देवकली, कुकुड़ीपुर, मंगदपुर, जफरपुर एवं मीरपुर पहुंची जहां दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ करायी गयी। चौकियां धाम शीतला माता मंदिर में सभी साइकिल यात्रियों ने दर्शन कर शिया कॉलेज पहुंची। कालेज के प्राचार्य, अध्यापकों एवं छात्रों ने स्वागत किया। साइकिल यात्रा अटाला मस्जिद एवं शाही किला पहुंची जहां छात्रों ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।
यह यात्रा जनपद के तिलकधारी महाविद्यालय पहुंची जहां कालेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, फुपुक्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सिंह, शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे, डॉ. अजय बिंद, डॉ. प्रभाकर सिंह आदि ने साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया। यहां छात्रों को प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात साइकिल यात्रा कलेक्ट परिसर पहुंची जहां जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने यात्रा का स्वागत किया। साइकिल यात्रा कलेक्ट्रेट से क्रांति स्तंभ पहुंची जहां क्रांति स्मारक पर साइकल यात्रियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
साइकिल यात्रा दीवानी तिराहा स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा—सुमन अर्पित करके शहीद स्तम्भ हौज पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साइकिल यात्रा शहीद जिलाजीत यादव के गांव इजरी, सिरकोनी पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट करके विश्वविद्यालय का मानपत्र सौंपा। यहां से साइकिल यात्रा अपने रात्रि विश्राम स्थल जंगी महाविद्यालय असबरनपुर जलालपुर पहुंची जहां प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।