Jaunpur Samachar : अपने दायित्व का निर्वहन करें प्रबंध समिति

Management committee should fulfill its responsibilities
मछलीशहर, जौनपुर। विद्यालय प्रबंध समिति अपने कर्तव्य और दायित्व का बोध कर उसका सम्यक उपयोग करे। इससे विद्यालय की गतिविधियों को अधिक बल मिलेगा। यह बातें खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने शनिवार को बिहारी महिला महाविद्यालय में 300 के करीब अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला में कहा। संदर्भदाता शिवाकांत तिवारी ने जनपहल आधारित मॉड्यूल पर विस्तार से बताते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, कार्यकाल और कर्तव्य एवं दायित्व पर विस्तार से बताया। संदर्भदाता डॉ. संतोष तिवारी ने आरटीई एक्ट सहित शारदा पोर्टल, बालिका सुरक्षा और बालिका सुरक्षा के लिए जानकारी दिया।

इसे भी देखें Jaunpur Samachar : ARTO कार्यालय में RTO का औचक निरीक्षण, गायब रहे ARTO 

 ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के बारे में चिन्हाकन और नामांकन पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी ने नई शिक्षा नीति सहित प्रबंध समिति के वित्तीय अधिकार के बारे में बताया। अंत में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र विश्वास ने संचारी एवं संक्रामक रोग के बारे में जानकारी तथा उपाय बताया। संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से रविंद्र बहादुर सिंह, रोहित यादव, अरविंद मिश्र, माहेश्वरी मिश्र, स्वतंत्रमणि त्रिपाठी, लालसाहब यादव, लाल मोहम्मद, वीरेंद्र यादव सहित अन्य सक्रिय रहे।

एआरपी का किया गया सम्मान

विकास खंड में छह वर्ष से कार्यरत एआरपी डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी, डॉ. राजेश कुमार यादव को अच्छे कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारे शैक्षिक संदर्भ समूह के सदस्य शिक्षकों को मार्गदर्शन में अहम भूमिका अदा किया। अपने कार्य का निर्वहन कुशलता के साथ किया जिसका असर रहा कि विकास खंड मछलीशहर का जनपद में स्थान रहता रहा है। इस दौरान रविंद्र सिंह, रोहित यादव, अखंड सिंह, अरविंद मिश्र, चंद्रेश यादव, स्वतंत्रमणी, लाल साहब यादव, वीरेंद्र यादव, संजय सिंह, रमेश सिंह सहित अन्य सक्रिय रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534