इसे भी देखें Jaunpur Samachar : माइक्रोटेक इण्टरनेशनल स्कूल मुर्तजाबाद में हुआ मातृ-पितृ पूजन समारोह
जानकारी के अनुसार नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती ज्ञान चंद्र अग्रहरि का मंडी परिसर में ज्ञानचंद अश्विनी कुमार नाम पर आलू फर्म है। ज्ञानचंद के फर्म पर जमालपुर निवासी अनिल मौर्या पुत्र पन्ना लाल नामक मुनीब कई वर्षों कार्य करता था। आरोप है कि अनिल पिछले कुछ वर्षों से रोकड़ खाते में जोड़ की गलती कर रूपये चोरी करता था। 6—7 वर्षों में उसने हिसाब में हेराफेरी करते हुए 35 से 40 लाख रुपए हेराफेरी कर गबन कर गया। ज्ञानचंद के पुत्र सचिन नें बताया कि हमारे फर्म का मुनीब अनिल बहुत ही विश्वसनीय युवक था। अनिल हमारे यहां पिछले कई वर्षों से मुनीबी कार्य लेन—देन करता था। खाते की देख—रेख रुपए का देन—लेन का कार्य स्वयं करता था। आढ़ती पर उसके प्रति पूर्ण विश्वास था। जब से रूपये गबन करने का पता चला है, वह घर छोड़कर फरार है। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। पुलिस क़ो कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर चौकिया चौकी प्रभारी ईश चंद यादव ने बताया कि व्यापारी द्वारा तहरीर दी गई है जिस पर छानबीन की जा रही है।