Jaunpur Samachar : एडीएम ने किया शुभारम्भ, 212 हुये नये रजिस्ट्रेशन तो 56 का नवीनीकरण

ADM inaugurated it, 212 new registrations were done and 56 were renewed

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा नगर के कोतवाली चौराहे पर हुआ जिसका शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने किया। कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय देवाशीष उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश त्रिपाठी एवं देवेश यादव उपस्थित रहे। कैम्प के माध्यम से 212 नये रजिस्ट्रेशन एवं 56 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री चौहान ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य किया है जो व्यापारी हित में कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रहा है। व्यापार मण्डल की भूमिका सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय देवाशीष उपाध्याय ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया हो, वह कैम्प के माध्यम से जरूर बनवा लें, क्योंकि जो व्यक्ति खाने—पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है, उसको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही सभी खाद्य व्यापारी सफाई से अपने सामान का रख—रखाव और बिक्री करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। फूड लाइसेंस का कैम्प पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है जिसमें तमाम व्यापारियों ने अपना फूड लाइसेंस बनवाया था। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होंने खाद्य व्यापारियों से अपील किया कि वह अपने प्रतिष्ठान को साफ—सुथरा रखते हुये सही सामान बेचें। व्यापार मण्डल आपकी हर समस्या में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह एवं प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी, संगठन निरन्तर उनके समाधान का प्रयास करता रहेगा। सभी विभागों से बात करके शासन की मंशानुरूप कैम्प लगाकर कार्य करता रहेगा। इसी क्रम में फूड लाइसेंस कैम्प में अपना व्यक्तित्व देते हुये राजदेव यादव ने व्यापारियों से अपील किया कि संगठन से जुड़ें, क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है। संघे शक्ति सर्वदा। कार्यक्रम आयोजक/नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल एवं महामंत्री योगेश साहू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुये आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। व्यापार मण्डल खाद्य व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा। नगर युवा कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा और कार्यक्रम संयोजक विनय साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों के लिये हम सदैव तत्पर हैं। किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या हो, वह व्यापार मण्डल से सम्पर्क कर सकता है। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रवि अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री योगेश साहू, कार्यक्रम संयोजक विनय साहू, अनुज वर्मा, महेश साहू एवं दीपक केडिया ने विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं धीरज गुप्ता, अशोक मौर्य, शनि साहू, शेखर सेठ, रितेश साहू, अजीत सोनकर ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं अजीत सोनकर, मनोज विश्वकर्मा, विजय केडिया ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर युवा महामंत्री योगेश साहू ने किया। अन्त में विनय साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, अवनीन्द्र तिवारी, उमेश जायसवाल, अनिल हरलालका, रूप नारायण माली, प्रवीण शाह, संतोष साहू, अनुज वर्मा, दीपक केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष पुत्र विवेक मौर्य, निर्भय केडिया, पवन सिंह, मो. सिराज, विपुल सिंह, प्रमोद मौर्य, अशोक मौर्य, प्रवीन शाह, शेखर सेठ, महेश साहू, संजय जायसवाल, आलोक सेठ, विजय केडिया, रमन हरलालका, सन्तोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, गुलाब पतंग, राजेन्द्र स्वर्णकार सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534