नया सबेरा नेटवर्क
देव दीपावली महोत्सव 19 नवंबर को
जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा पर 19 नवंबर को देव दीपावली महोत्सव मनाई जाएगी। 51 हजार दीपों से सजेगा शीतला चौकिया मंदिर परिसर व सरोवर। आकर्षण रूप से झालर लाइट दीपों से मन्दिर परिसर सहित सरोवर कुण्ड को सजाया जाएगा। पूर्णिमा की मध्यान्ह में मां शीतला माता रानी का भव्य श्रंृगार कर आरती व पूजन किया जाएगा। इसके बाद अद्भुत, अलौकिक झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। पवित्र कुण्ड में साफ सफाई कर रंगाई, पुताई, पेंटिग की जा रही है। पवित्र कुण्ड की दिवालों पर देवी-देवताओं की आकर्षण पेंटिग से सरोवर को आकर्षण रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक विनय त्रिपाठी ने कहा कि इस बार देव दीपावली महोत्सव में मुख्य अतिथि पदम विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य हैं जिनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ होना है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3k0SLI6
Tags
recent