नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने तथा लोगों को जागरूक करने की दिशा में पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय है। विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मी जिस बहादुरी और हिम्मत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं,वह काबिले तारीफ है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने बॉलीवुड हास्य अभिनेता राजपाल यादव के साथ ,परिमंडल क्रमांक 4 के पुलिस उपायुक्त विजय पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त बी एच इंदुलकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज हिर्लेकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन बोबडे से सदिच्छा भेंट करने के बाद उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जिन हालातों में सक्रिय रुप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं ,उसके लिए उन्हें दिशा निर्देशन करने वाले अधिकारी भी बधाई के पात्र हैं। उदय प्रताप सिंह ने मुंबईकरों की तरफ से सभी पुलिस अधिकारियों का आभार माना।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/32jlYEC
Tags
recent