#TeamJaunpurLive
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में नगर स्थित होटल रिवर व्यू के प्रांगण में दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन अंतिम छठे सत्र में हुआ। छठे सत्र शामिल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता पार्टी के आगामी लक्ष्य को लेकर वापस गए। प्रदेश में भाजपा को मिली अपार सफलता को और आगे बढ़ाने मजबूती से बरकरार रखने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी राम प्रकाश दुबे ने आगामी संगठन कार्य योजना पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का सबसे बड़ा कारण जनता का देश के प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर बड़ा अटूट विश्वास है इसी विश्वास को बढ़ाने एवं ऊर्जा देने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि 2014 के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया, लेकिन अब 2019 के सदस्यता अभियान में लोग स्वयं आगे आकर भाजपा की संस्था ग्रहण कर रहे हैं यह हमारी पार्टी पर लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके पूर्व प्रातः कालीन कालीन तृतीय सत्र में जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा किया। चौथे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने हमारी कार्य पद्धति के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया।
पांचवें सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के नए आयाम विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया तथा सोशल मीडिया पर विचार रखा।
इसके पूर्व प्रातः काल जागरण के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं ने शाखा लगाकर योगाभ्यास किया तथा 11:00 बजे सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रेडियो के माध्यम से सुना। विभिन्न सत्रों का संचालन भूपेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, सुनील सेठ, रामविलास पाल ने किया। अध्यक्षता सतीश दुबे, किरन श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, राम सिंह मौर्य ने किया। वर्ग के पालक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी रहे। वर्ग गीत का स्मरण ब्रह्मदेव उपाध्याय श्यामदत्त दुबे ने कराया। पंकज मिश्र, धर्मपाल चौधरी, मनोज दुबे, अभय राय, श्याम मोहन अग्रवाल, राजू दादा, मानिक चन्द्र सेठ, आनंद निषाद, अतुल पाण्डेय, राजवीर दुर्गवंशी, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, विनीत शुक्ला, दिव्यांशु सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्रशिक्षण वर्ग में सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष विभाग प्रकोष्ठ प्रकल्प के जिला संयोजक तथा मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur