#JaunpurLive : कार्यकर्ताओं के अंदर पुन: नई ऊर्जा का संचार करना प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य : धर्मेंद्र सिंह



  • क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने किया दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन

#TeamJaunpurLive
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में 2 दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के अंदर पुनः नई ऊर्जा का संचार करना है। मुख्य अतिथि ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद गिने चुने लोगों के साथ शुरू हुआ यह दल आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ विशाल वटवृक्ष बना है और आज हम गर्व से कह सकते है कि हमारे साथ देश का जवान, किसान, युवा साथ खड़े है।

उन्होंने भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कहे वाक्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो भी कार्य आरंभ करे उसे गम्भीरता पूर्ण करे और तब तक संतुष्ट न हो जब तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ न दे दें। प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह किया। मंच पर प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख हरिश्चंद्र सिंह, वर्ग नियंत्रण पंकज मिश्र तथा संचालन डा. अजय कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के संयोजक, मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534