टीम जौनपुर लाइव
जौनपुर। लोकसभा चुनाव सदर सीट के लिए कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन और फिर भाजपा ने अपना-अपना प्रत्याशी में उतार जनता, पार्टी और समर्थकों की बेचैनी को शांत किया। जब तक प्रत्याशी घोषित नहीं हुए थे तब तक लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे। लोकसभा चुनाव में एक कद्दावर नेता का लोग इंतजार कर रहे है और उनकी हर गतिविधि को जानने के लिए इच्छुक भी है वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व सांसद और पूर्वांचल के दिग्गज नेता धनंजय सिंह है। इनको लेकर समर्थकों में बेकरारी है आखिर पूर्व सांसद अपना पत्ता कब खोलेंगे तो कहीं सोशल मीडिया पर यह भी चल रहा है कि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के सम्पर्क में है हालांकि यह खबर कहां तक सहीं है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत

पूर्वांचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व सांसद धनंजय सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरकर अपने दम पर चौथे स्थान पर रहे। यह सीट मोदी लहर के चलते भाजपा के खाते में गयी थी भाजपा प्रत्याशी डा. केपी सिंह को 367,149 मत, बसपा के सुभाष पाण्डेय को 220,839, सपा के पारसनाथ यादव को 180,003, पूर्व सांसद धनंजय सिंह (निर्दल) को 64,137 मत, आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी रहे डा. केपी यादव 43,471 तो वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सुपरस्टार रविकिशन 42,759 मत मिले थे।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत
- केपी सिंह भाजपा 367,149
- सुभाष पांडेय बसपा 220,839
- पारसनाथ यादव सपा 180,003
- धनंजय सिंह निर्दल 64,137
- डा. केपी यादव आप 43,471
- रविकिशन कांग्रेस 42759
- रविकांत यादव निर्दलीय 20832
- शहाबुद्दीन राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल 19,636
- जागेंद्र प्रसाद निर्दल 7281
- प्रमोद कुमार पटेल सम्यक परिवर्तन पार्टी 7206
- प्रेमचंद बांध प्रगतिशील मानव समाज पार्टी 6814
- अनुपति राम यादव बहुजन मुक्ति पार्टी 4026
- योगीश चंद्र दुबे निर्दलीय 2773
- अनिल कुमार सिंह निर्दलीय 2694
- रविशंकर मौर्य कम्युनिस्ट 2608
- राजेश प्रजापति सर्वश्रेष्ठ दल 2329
- अरविंद सुहेलदेव भासपा 2204
- विमल कुमार यादव निर्दलीय 2109
- सरफराज पीस पार्टी 2064
- डा. संजीवन बिंद निर्दलीय 1863
- गुलाब चंद दुबे शिवसेना 1751
- इनमें से कोई नहीं (नोटा) 2,595
Tags
Jaunpur