Jaunpur Live : जौनपुरवासियों को एसपी ने दिया एक और तोहफा लेकिन हो गयी यह बड़ी चूक


टीम जौनपुर लाइव
जौनपुर। जौनपुर के लोगों के लिए एक खुशखबरी है वह यह है कि यदि वह twitter पर अपना एकाउंट बनाएं हैं तो वह अपनी शिकायत सीधे twitter के माध्यम से संबंधित पुलिस अधिकारियों से कर सकते है क्योंकि अब सिर्फ जौनपुर के एसपी ही नहीं बल्कि सभी पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्ष अब twitter पर आसानी से मिल जाएंगे। इस रास्ते को आसाने बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी है जो नित नये प्रयोग से चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों का ​twitter handle बनवा दिया। इस बारे में उनका कहना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया में ट्विटर की जरुरत, महत्वता एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत ट्विटर से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए यह कदम उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का स्वागत करते पुलिस अधिकारी। फाइल फोटो
बहरहाल पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का यह कार्य सराहनीय है लेकिन इस कार्य में शायद जल्दबाजी कर दी गयी और इसे​ बिना किसी प्लानिंग के जारी कर दिया गया क्योंकि जितने भी एकाउंट बनाये गये है वह व्यक्तिगत बना दिये गये है और अधिकारी के ट्रांसफर के बाद यह व्यवस्था भी उनके साथ चली जाएगी। यदि यही ​twitter handle सीयूजी नम्बरों की तरह बनाये गये होते तो पुलिस अधिकारियों के जाने के बाद भी twitter handle को उसका उत्तराधिकारी मिलता रहता। जैसे पुलिस अधीक्षक नगर का @spjnrcity, क्षेत्राधिकारी सदर का @cosadarjnr, कोतवाली, थानों का @pskotwalijnr, @pslinebazarjnr होता तो इन अधिकारियों के ट्रांसफार होने के बाद भी इन twitter handle को उनके उत्तराधिकारी मिल जाते और जैसे सीयूजी नम्बर संचालित होते हैं उसी तरह यह भी संचालित होता और यही व्यवस्था जहां भी कप्तान के रूप में आशीष तिवारी जाएं वहां पर लागू करते जाएंगे तो हो सकता है एक दिन प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों के पद का अपना twitter handle हो जहां पर लोग अपनी शिकायतें कर आसानी से इसका लाभ उठा पाएंगे। बहरहाल आगे क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन जो व्यवस्था एसपी आशीष तिवारी ने शुरू की है जब भी पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों का ट्रांसफर होगा यह twitter handle उनके साथ चला जाएगा और इस व्यवस्था का The End हो जाएगा।

खैर आज जारी किये गये twitter handle का डिटेल यह रही, जिसकी समय—सीमा शायद बहुत कम हो —

1.      पुलिस अधीक्षक जौनपुर –  @ipsAshish
2.      अपर पुलिस अधीक्षक नगर -@DrAnilkumpand
3.      अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण –
4.      क्षेत्राधिकारी नगर – @nripendravarms1
5.      क्षेत्राधिकारी शाहगंज –  @ajaysri51499652
6.      क्षेत्राधिकारी केराकत –@bhavanco
7.      क्षेत्राधिकारी सदर –
8.      क्षेत्राधिकारी बदलापुर –
9.      क्षेत्राधिकारी मछलीशहर – @dysp5
10. क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ- @awadhes46197930
11. थाना कोतवाली – @VinayPr50576885
12. थाना लाइनबाजार – @sanjeev79967240
13. थाना जफराबाद –@madhupkumarsin3
14. थाना शाहगंज –@jaiprak03067150
15. थाना खेतासराय – @jagdish41884699
16. थाना खुटहन –@pkhuthan
17. थाना सरपतहाँ –@jaunpurso
18. थाना केराकत – @sunildu34307974
19. थाना चंदवक –@omsinghdev
20. थाना गौराबादशाहपुर –@sogaurabadshah1
21. थाना जलालपुर – @DSjingh
22. थाना सरायख्वाजा –@khwajasho
23. थाना बक्शा –  @arvind72119751
24. थाना सिकरारा –@dharmen77137504
25. थाना बदलापुर –@satya311277
26. थाना सिंगरामऊ –@durgeshwar14
27. थाना महराजगंज –@maharajganjsho
28. थाना सुजानगंज –@sujanganjso
29. थाना मछलीशहर –@shaharsho
30. थाना मुगराबादशाहपुर –@anilkum91336655
31. थाना मीरगंज –@awadhnathyadav1
32. थाना पवारा –@pawara_ps
33. थाना मडियाहूँ –@smariyahu
34. थाना रामपुर –@sihariprakashy1
35. थाना बरसठी –@barwarvirendra
36. थाना सुरेरी – @Virendr22176939
37. थाना नेवढिया -@banshbahadurS13


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534