टीम जौनपुर लाइव
नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग की नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा फिलहाल प्रक्रिया और वोटरों के आंकड़ों की जानकारी दे रहे हैं। अरोड़ा के मुताबिक चुनावी तारीखों को तय करने से पहले खेती के मौसम और त्यौहारों का ध्यान रखा गया है। इस बार 7 चरणों में चुनाव होगा।
प्रथम चरण: फेज वन: 19 मार्च को अधिसूचना जारी होगी, नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2019, पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल होगी साथ ही सभी चरणों की वोटिंग के लिए मतगणना 23 मई को होगी। फेज वन में ही आंध्र की सभी पच्चीस सीटों पर चुनाव होगा। अरुणाचल की 2, आसाम 5, बिहार 4, महाराष्ट्र 7, मेघालय 2, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्कीम 1, तेलंगाना 17, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, वेस्ट बंगाल 2
दूसरा चरण: 18 अप्रैल वोटिंग की तारीख, 91 लोकसभा सीटें शामिल, 20 राज्यों में, जम्मू कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र 10, ओडिशा 5, यूपी 8, पश्चिम बंगाल 3, पुडुचेरी 1 कुल 97 सीटें
तीसरा चरण: 23 अप्रैल को वोटिंग वोटिंग की तारीख, 13 राज्यों में, असम की 4 सीटें, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादरा नगर हवेली 1, कुल 115 सीटों पर चुनाव
चौथा चरण: 29 अप्रैल बिहार 5, झारखंड 3, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, यूपी 13, वेस्ट बंगाल 8 कुल 9 राज्यों में 71 सीटों पर चुनाव
पांचवा चरण: 6 मई , बिहार 5 सीटें, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल कुल 51 सीटें
छठा चरण: 12 मई वोटिंग, बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7
सातवां चरण: 19 मई को वोटिंग, कुल 59 सीटों पर चुनाव, बिहार 8, झारखंड 3, मध्य प्रदेश 8, राजस्थान 13, पंजाब 13, पश्चिम बंगाल 9, यूपी 13, हिमाचल 4
आयोग के मुताबिक इस बार के चुनाव में वोटर्स गाईड विभिन्न भाषाओं में जारी किया गया है। इस बार भी नोटा का विकल्प होगा। वोटिंग मशीन में वोट डालते समय मतदाता उम्मीदवारों का फोटो भी देख सकेंगे। साथ ही सभी बूथों पर वीवीपैट लगाई जाएगी। ताकि मतदाता सुनिश्चित कर सकें कि उनके वोट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
मतदान के दौरान आयोग अंतिम समय में अस्थाई पुलिस स्टेशन की स्थापना का आदेश दे सकता है। मतदाताओं की मूलभूत जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। खासकर बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। सोलह लाख के करीब कंट्रोल रूम्स की स्थापना की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चुनावी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विज्ञान भवन जारी कार्यक्रम में अन्य चुनाव आयुक्त भी उपस्थित हैं। बता दें लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिये चुनाव होने हैं।
मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होगा। चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की भी उम्मीद है। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल अगले कुछ महीनों में समाप्त हो रहा है। पिछले साल हालांकि जम्मू कश्मीर विधानसभा भी भंग किये जाने के बाद आयोग के समक्ष मई से पहले राज्य में चुनाव कराने की बाध्यता है। लेकिन भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुये जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरु करना राज्य के जटिल सुरक्षा हालात और इसके इंतजामों पर निर्भर करेगा।
नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग की नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा फिलहाल प्रक्रिया और वोटरों के आंकड़ों की जानकारी दे रहे हैं। अरोड़ा के मुताबिक चुनावी तारीखों को तय करने से पहले खेती के मौसम और त्यौहारों का ध्यान रखा गया है। इस बार 7 चरणों में चुनाव होगा।
![]() |
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा |
दूसरा चरण: 18 अप्रैल वोटिंग की तारीख, 91 लोकसभा सीटें शामिल, 20 राज्यों में, जम्मू कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र 10, ओडिशा 5, यूपी 8, पश्चिम बंगाल 3, पुडुचेरी 1 कुल 97 सीटें
तीसरा चरण: 23 अप्रैल को वोटिंग वोटिंग की तारीख, 13 राज्यों में, असम की 4 सीटें, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादरा नगर हवेली 1, कुल 115 सीटों पर चुनाव
चौथा चरण: 29 अप्रैल बिहार 5, झारखंड 3, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, यूपी 13, वेस्ट बंगाल 8 कुल 9 राज्यों में 71 सीटों पर चुनाव
पांचवा चरण: 6 मई , बिहार 5 सीटें, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल कुल 51 सीटें
छठा चरण: 12 मई वोटिंग, बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7
सातवां चरण: 19 मई को वोटिंग, कुल 59 सीटों पर चुनाव, बिहार 8, झारखंड 3, मध्य प्रदेश 8, राजस्थान 13, पंजाब 13, पश्चिम बंगाल 9, यूपी 13, हिमाचल 4
सारांशमुख्य चुनाव आयुक्त की अहम बातें:हर पोलिंग बूथ पर VVPAT का इस्तेमाल होगा‘सुविधा’ और ‘समाधान’ जैसे ऐप्स के जरिए मतदाता सीधी शिकायत कर सकते हैंमतदान केंद्रों पर CCTC कैमरे लगाए जाएंगेउम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगीरात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर्स की इजाजत नहींचुनाव आयोग की इस बार सोशल मीडिया पर होगी सख्त नजरगलत रिपोर्टिंग करने वाले चैनलों पर आयोग करेगा कार्रवाईसोशल मीडिया पर दिए विज्ञापनों को भी चुनावी खर्च में शामिल किया जाएगा
आयोग के मुताबिक इस बार के चुनाव में वोटर्स गाईड विभिन्न भाषाओं में जारी किया गया है। इस बार भी नोटा का विकल्प होगा। वोटिंग मशीन में वोट डालते समय मतदाता उम्मीदवारों का फोटो भी देख सकेंगे। साथ ही सभी बूथों पर वीवीपैट लगाई जाएगी। ताकि मतदाता सुनिश्चित कर सकें कि उनके वोट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
मतदान के दौरान आयोग अंतिम समय में अस्थाई पुलिस स्टेशन की स्थापना का आदेश दे सकता है। मतदाताओं की मूलभूत जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। खासकर बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। सोलह लाख के करीब कंट्रोल रूम्स की स्थापना की जाएगी।
सारांशमुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस:गूगल और फेसबुक को चुनाव से जुड़ी कैम्पेन पर नजर रखने का निर्देशमतदाताओं को दिक्कत न हो इसके लिए आयोग ने लाउडस्पीकर्स पर भी समयबद्ध पाबंदी लगाई है। संवेदनशील इलाकों में सघन पैट्रोलिंग का आदेश दिया गया है।आयोग ने एलान किया है कि देश में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसी स्थिति में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकती है।कुछ ही देर में आंध्र प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का ब्यौरा मिल जाएगा।

Tags
Jaunpur